शराब पीने से पहले सोचिए ! Powered by The Medical Time™ 
वह बीमार को शुरू होने से पहले ही रोकने की कोशिश करता है। वह लोगों को प्रेरणा देता है कि अपने स्वास्थ्य का देखभाल अब करें ताकि भविष्य में वे स्वस्थ रह सकें।
बहुत सी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। इसका मतलब हुआ कि आप का मुख्य काम है कि आप लोगों को स्वास्थ संबंधित समस्याओं के कारणों को समझाए इसके साथ ही आप उनके लिए कुछ करें भी ।
ज्यादातर स्वास्थ संबंधित समस्याओं के कई कारण होते हैं जो एक से जुड़े रहते हैं इन समस्याओं को अस्थाई रूप से सुलझाने के लिए आपको उनके प्रमुख कारणों को जानना और उनके लिए कुछ आप करने चाहिए आप समस्या की असली जड़ तक जरूर पहुंचे।
उदाहरण के लिए ज्यादातर गांव में शिशुओं की अकाल मृत्यु का कारण दस्तों की बीमारी है । और दस्तों की बीमारी (अतिसार) के फैलने से प्रमुख कारणों में से एक सफाई की कमी है आप शौचालय बनाकर और सफाई के मुख्य निर्देश से सिखा कर इस समस्या को सुलझाने में सहायता कर सकते हैं।
दस्तों से पीड़ित होने वाले और मरने वाले बच्चे वही होते हैं जिनका पोषण ठीक से नहीं होता।
उनके शरीर में छुत से लड़ने की ताकत नहीं होती। इस तरह अगर हम चाहते हैं कि दोस्तों से कोई भी बच्चा ना मरे तो हमें (कुपोषण खाने में पौष्टिकता) की कमी की समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।
आखिर इतने ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार क्यों बने हुए हैं ?
* क्या यह इसलिए है कि मां को यह जानकारी नहीं होती कि बच्चे के लिए सबसे अच्छा आहार कौन सा है (उदाहरण के लिए स्तनपान) ?
* क्या यह इसलिए है कि परिवार के पास इतना पैसा या भूमि नहीं कि वे अपनी जरूरत के अनुसार आहार पा सके ?
* क्या यह इसलिए है कि सारी संपत्ति और भूमि कुछ गिने-चुने अमीर लोगों के पास है ?
* क्या यह इसलिए है कि निधन लोग अपनी भूमि का सही प्रयोग नहीं करते ?
* क्या यह इसलिए है कि ज्यादा बच्चे होने की वजह से माता-पिता या उनकी भूमि के लिए उन सब का पेट पालना मुश्किल होता है ?
* क्या यह इसलिए है कि पिता निराश होकर अपनी बची हुई दौलत शराब में लुटा देता है ?
* क्या यह इसलिए है कि लोग भविष्य की चिंता नहीं करते क्योंकि वह नहीं जानते कि एक साथ काम करके वे उन सारी स्थितियों हालात को बदल सकते हैं जिनके कारण वह बिना वजह मर जाते हैं !
आप देखेंगे कि इनमें से सारी बातें ना सही लेकिन बहुत सारी बातें आपके क्षेत्र के शिष्यों की मृत्यु का कारण बनते हैं। बेशक आपको कई दूसरे कारणों का भी पता चलेगा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आपका यह कर्तव्य है कि आप लोगों को इन कारणों के बारे में समझाए और जितना हो सके उतना इनके बचाव करें।
लेकिन याद रहे : अगर आप चाहते है कि बच्चे दस्तों से न मरें तो इसके लिए आप को सौचले , साफ पानी और पोषण से भी आगे सोचना होगा । आपको अगेगा की परिवार नियोजन , भूमि , धन और शक्ति का बेहतर बटवारा आदि बातें उन चीजों से भी ज्यादा महतवपूर्ण है।
ऐसे बीमारियों और मानवीय तकलीफों कि जड़ में दूर-दृष्टि की कमी भलाई मुख्य कारण होती है । यदि आप सचमुच लोगों की भलाई चाहते हैं तो उन्हें आप में बांटना , इकट्ठे मिल कर काम करना और भविष्य की ओर देखना सिखायें ।
स्वास्थ देखभाल से जुड़ी कई बातें हैं
हमने दस्त रोग और कुपोषण से होने वाली मृत्यु के कुछ कारणों की चर्चा की है । इसी तरह आप यह भी देखेंगे की पैदावार , भूमि का बटवारा , शिक्षा और उपचार के सही या ग़लत ढंग भी स्वास्थ संबंधित कई समस्याओं के मुख्य कारण है।
यदि आप अपने समुदाय की दीर्घकालीन (लंबे समय के लिए) भलाई चाहते हैं तो लोगों को इस योग्य बनाएं की वह इन बरे बरे प्रश्नों का हल निकाल सकें ।
स्वास्थ्य का अर्थ बीमार ना पड़ने से कहीं बड़ा है । स्वास्थ्य का मतलब है शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से बेहतर होना स्वास्थ्य आवरण इसी जगह है । जहां लोग एक दूसरे पर विश्वास करते हैं । रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलजुल कर काम करते हैं । सुख दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं । और स्वतंत्र हुआ अच्छा जीवन बिताने के लिए एक दूसरे की मदद करते हैं।
रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझा ने की पूरी कोशिश करें लेकिन इसके साथ यह भी ना भूले कि आपका मुख्य लक्ष्य अपने समुदाय को ऐसे रूप देना है जिसमें उसका हर एक सदस्य सुख शांति और समृद्धि से रह सके
# स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आपका बहुत बड़ा उत्तरदायित्व है
# आप को शुरू कहां से करना है ?
इनके लीये हमारे *ब्लॉग के बेल 🔔 नोटिफिेशन को किलिक कीजिए और आगे पढ़िए धन्यवाद् ❣️




If you have any Doubt, Please let me know