यदि किसी शिशु या छोटे बच्चे की एक आंख का तारा बीच में न होकर दायें या बायें है या वह कभी - कभी गलत दिशा में देखता है तो ठीक वाली आंख को पट्टी से बांध दीजिये।
![]() |
| इसमें कमजोर आंख अपने आप सीधा देखने लगेगी । |
यदि संभव हो तो ऐसा तब करें जब बच्चा 6 महीने का हो । स्वस्थ्य आंख को तब तब ढक कर रखें जब तक कमजोर आंख सीधा न देखने लगे । 6 मास का बच्चा लगभग एकया दो सपताह में सीधा देखने लगेगा । बड़े बच्चे सीधा देखने में समय भी ज्यादा लेंगे - सात साल के बच्चे को एक साल तक लग सकता है इसलिए बड़े बच्चे के लिए इस तरह के दोष के बारे में डाक्टरी सलाह लें ।
शुरूआत में ही आंख को ढकने से बच्चा जीवन भर भंगा बने रहने से बच जाता है ।
यदि एक आंख हमेशा एक तरफ रहती है तो आंख को ढंकने से कोई लाभ नहीं होगा । कई बार विशेष ऐनक भी सहायक होती है । शायद आंख को शल्य - चिकित्सा ( आपरेशन ) द्वारा भी सीधा किया जा सकता है लेकिन इससे दृष्टि संबंधी दोष दूर नहीं होता ।
अगर कोई सवाल है तो हमसे शेयर किजिए !
धन्यवाद !




If you have any Doubt, Please let me know