![]() |
1. चोट वाले अंग को ऊपर उठाकर रखें ।
चोट वाले अंग को किसी साफ कपड़े से ( कपड़ा न हो तो अपने हाथ से ) सीधे - सीधे घाव को दबायें । जब तक खून बन्द न हो , उसे ऊपर उठा लें । आपको ऐसा पन्द्रह मिनट तक भी करना पड़ सकता है और कई बार एक घंटा या ज्यावा भी लग सकता है ।
2. यदि दबाने से खून न रूक सके और व्यक्ति के घाव से खून बहुत ज्यादा बह रहा हो तो निम्नलिखित करें :
![]() |
- घाव को दबाये रखें ।
- चोट लगे अंग को जितना ऊपर उठा सकते हैं उठायें ।
- शरीर और घाव के बीच बांह या टांग को जितने निकट से बांध सकते हैं बांधे । तब खून को रोकने के लिए उसे कपड़े या पट्टी से कसें ।
- बांधने के लिए लिपटे हुए कपड़े या चौड़ी पेटी का इस्तेमाल करें । याद रखें कि इसके लिए पतली रस्सी , डोरी या तारका इस्तेमाल भूलकर भी न करें ।
सावधानियाँ :
- टांग को तभी बांधे जब खून जरूरत से ज्यादा बह रहा हो और दबाने पर बन्द न हो रहा हो ।
- हर आधे घंटे के बाद क्षण भर के लिए गांठ को ढीला करके देखिए कि क्या उसकी अब भी जरूरत है या नहीं और खून का संचार भी उसके साथ हो जायेगा । ज्यादा देर तक कसे रहने से बांह या टांग को इतनी हानि हो सकती है कि फिर उसे काटना ही पड़े ।
- खून रोकने के लिए धूल , मिट्टी के तेल , नींबू या कॉफी आदि चीजों का इस्तेमाल कभी न करें ।
- यदि रक्तस्त्राव या चोट गंभीर है तो प्रघात से बचने के लिए पांवों को ऊंचा रखें और सिर को नीचे करें ।





If you have any Doubt, Please let me know