फेफड़ों से कफ ( बलगम ) को बाहर कैसे निकालें ( पोस्टूरल ड्रेनेज ) सबसे आसान उपाय


                  दोस्तों यदि किसी बूढ़े या कमजोर व्यक्ति को काफी तेज खांसी हो और उसे कोशिश करने पर भी उसकी छाती में गाढ़े कफ / बलगम से छुटकारा न मिल पा रहा हो तो उसे पानी की काफी ज्यादा मात्रा का इस्तेमाल करने से लाभ पहुंचेगा । 

इसके साथ यह भी करें :



  • पहले बलगम को ढीला करने के लिए उसे पानी की भाप का बफारा दें ।
  • तब उसे इस प्रकार बिस्तर पर लिटाएं कि उसका धड़ तो चारपाई सेनीचे हो , लेकिन पिछला हिस्सा चारपाई के ऊपर। तब उसकी पीठ को जोर से थपथपाएं । इससे बलगम बाहर निकलने लगेगी । ये ट्रिक आप को बहुत काम आयेगी भले ये पुरानी है पर बहुत ही कारगर है, दोस्तों ।

खांसी में खून का आना ( हीमोप्टाईसिस )

            किसी व्यक्ति को खांसी में थूक के साथ थोड़ा - सा या थोड़ा ज्यादा ताजा लाल खून आ सकता है । जब कोई व्यक्ति खांसी में खून आने ( हीमोप्टाईसिस ) की शिकायत करता है तो आप यह देख कर सुनिश्चित करें कि वह खून खांसी करने पर आ रहा है नकि उल्टी करने पर । यदि रक्त फेफड़ों से आ रहा है तो व्यक्ति गले में खुजलाहट महसूस करता है और फिरखांसी के साथ रक्त आता है । अगर पेट में से रक्त स्राव है और व्यक्ति को उल्टी जैसी आ रही हो या पेट में परेशानी महसूस हो रही हो और उसके बाद उल्टी में खून आता है जो प्रायः गहरे लाल रंग का होता है । थूक में रक्त आना कोई बीमारी नहीं बल्कि दूसरी किसी बीमारी का संकेत या लक्षण है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.