![]() |
दोस्तों कभी - कभी बड़ी आयु वाले लोग शिकायत करते हैं, कि जब वे तेज रोशनी वाली सतह ( आकाश , दीवार ) पर देखते हैं, तो उन्हें वहां छोटे - छोटे धब्बे दिखाई देते हैं । ये धब्बे नजर के साथ ही ऊपर नीचे घूमते हैं,
![]() |
और छोटी - छोटी मक्खियों की तरह दिखाई देते हैं । ये धब्बे प्रायः हानिकारक नहीं होते और न ही इनके लिए किसी उपचार की जरूरत होती है । लेकिन यदि ये बहुत अधिक संख्या में उभरने लगें या एक ओर से नजर में दोष आने लगे तो यह चिकित्सीय आपात स्थिति हो सकती है । ( दृष्टि - पटल का अलग होना ) । तो दोस्तों तुरन्त डाक्टरी सहायता लें ।
दुहरी - दृष्टि :
![]() |
और दोस्तों दुहरी - दृष्टि के कई कारण हो सकते हैं । यदि दुहरी - दृष्टिवाला दोष अचानक प्रकट हो या काफी लम्बे से हो या स्थिति धीरे - धीरे बिगड़ रही हो तो प्रायः यह किसी गंभीर रोग का लक्षण होता है । डाक्टरी सहायता लें । यदि दुहरी - दृष्टि कभी - कभी होती हो तो प्रायः यह कमजोरी या थकान का चिन्ह होता है । इसका मुख्य कारण शायद कुपोषण होता है । जितना संभव हो , पौष्टिक आहार खाने की कोशिश करें । धन्यवाद ! जय हिन्द ।





If you have any Doubt, Please let me know