![]() |
| Blindness |
दोस्तों यह बीमारी अफ्रीका के कई भागों और दक्षिणी मेक्सिको , केन्द्रीय अमेरिका और उतरी दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागों में यह रोग सामान्य रूप से होता है । यह संक्रमण छोटे - छोटे कृमियों द्वारा होता है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कुबड़ा मक्खियों या मच्छरों , जिन्हें काली मक्खियां ( सिमूलियम ) के रूप में जाना जाता है , द्वारा फैलता है ।
![]() |
| Black Fly , ( साही नाप ) |
जब काली मक्खी किसी व्यक्ति को काटती है तो ये कृमि उस व्यक्ति के शरीर में ' चले ' ( इंजेक्टिड ) जाते हैं ।
रिवर दृष्टिहीनता के लक्षण :
- काली मक्खी काटने और शरीर में कृमि घुसने के कई महीनों बाद , शरीर पर गांठें बननी शुरू हो जाती है । अमेरिका में ये गांठे ज्यादातर सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से पर होती हैं , अफ्रीका में ये गांठे ज्यादातर शरीर के निचले हिस्से पर और जांघों में होती हैं । प्रायः 3 से 6 गांठों से ज्यादा गांठे नहीं होती । इन गांठों का आकार धीरे - धीरे 2 से 3 से.मी. तक बढ़ जाता । आमतौर पर इन गांठों में दर्द नहीं होता ।
- कृमियों की एलर्जिक रिएक्शन के कारण तेज खुजली होती है । त्वचा का हिस्सा मोटा , काला और पपड़ीदार हो जाता है । प्रा
- यः आंखों की समस्याएं हो जाती हैं । पहले आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें आंसू आते हैं , तब आइरिटिस के लक्षण उभरते हैं । जीरोसिस की तरह कोर्निया नीरस हो जाता है और उसमें गढ्ढे पड़ जाते हैं । अन्त में कोनियल धब्बे , मोतियाबिन्द , ग्लूकोमा , या अन्य समस्याओं के कारण दृष्टि चली जाती है ।
रिवर दृष्टिहीनता का उपचार :
शीघ्र उपचार से दृष्टिहीनता से बचा जा सकता है । उन लोगों में जहां रिवर दृष्टिहीनता पाई जाती है , जब इसके पहली बार लक्षण उभरते हैं तभी उपचार करवाना चाहिए , यदि एक बार आंख को नुक्सान हो जाता है तो उपचार मुश्किल हो जाता है । उपचार का लक्ष्य व्यस्क रूप का उन्मूलन करना होता है और
- एक नई शुष्क औषध लेवरमक्टीन बहुत प्रभावी होती है । यह माइक्राफाइलेरेई को मारती है ।
- एंटीहिस्टेमाइन से भीखुजली कम होती है ।
- गांठों को सर्जरी द्वारा जल्दी निकालने से कृमियों की संख्या कम हो जाती है ।
निवारण :
- काली मक्खियां तेज बहते पानी में पैदा होती हैं । तेज बहती नदियों के किनारों से झाड़ियों और पेड़ - पौधों को हटाने से मक्खियों की संख्या कम हो जाती है ।
- घरों के बाहर न सोएं - विशेषकर दिन के समय क्योंकि प्रायः यह वही समय होता है जब ये मक्खियां काटती हैं ।
- काली मक्खियों के नियंत्रण कार्यक्रमों के साथ सहयोग करें । शीघ्र उपचार से दृष्टिहीनता से बचा जा सकता है और इससे रोग के फैलाव को सीमित करने में भी सहायता मिलती है ।




If you have any Doubt, Please let me know