नकसीर को कैसे बंद करें सबसे आसान तरीका (Nosebleed) By Md Ziyaullah Shah

 


बड़ी आयु के लोगों में विशेषकर नकसीर नाक के पिछले भाग से भी आ सकती है और नाक को दबाने पर रूकती भी नहीं । इस स्थिति में व्यक्ति से कहिए कि वह अपने दांतों में कार्क या मकई की अड़िया ( गुल्ली ) या ऐसी ही चीज को पकड़े और सिर आगे की तरफ झुका कर चुपचाप बैठ जाये । उससे कहें कि जब तक नकसीर बन्द न हो जाए वह थूक न निगले । ( कार्क उसे थूक निगलने से रोकता है और इस प्रकार खून को जमने का समय मिल जाता है । )


1. शांत होकर बैठ जायें ।


2. उंगलियों से नाक को 10 मिनट तक या तबतक दबायें रखें जब तक नकसीर बंद न हो ।

नाक के दोनों छेदों में रूई भर दें । ध्यान रहे कि रूई का थोड़ा सा हिस्सा नाक के बाहर भी रहना चाहिए । यदि संभव हो तो रूई को नाक में डालने से पहले हाइड्रोजन पेराक्साइड , वैस्लीन , कारडन केक्टस जूस या एपीनेफरिन के साथ लिडोकेइन में भिगोयें ।


तब नाक को दुबारा मजबूती से पकड़ें । दस मिनट या ज्यादा देर तक उसी तरह पकड़े रहें ।

नकसीर बन्द होने के बाद भी कुछ घंटों तक रूई को वहीं नाक में रहने दें ; फिर उसे बड़ी सावधानी से निकाल लें । यदि किसी व्यक्ति को प्रायः नकसीर आती है तो उसके नाक के दोनों नथुनों में दिन में दो बार वैसलीन लगायें । संतरे , टमाटर और दूसरे फल खाने से छोटी रक्त वाहिनियां शक्तिशाली बनती हैं और नकसीर कम हो जाती है ।

उम्मीद करता हूं ये जानकारी आप को काफ़ी मदद करेगी और इसे आगे भी शेयर करें धन्यवाद , अगर कोई सवाल है तो निचे कमेंट जरुर कीजिएगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.