![]() |
दोस्तों दुनिया में कौन नहीं चाहता कि बॉडी का वेट और शेप,एज के साथ परफेक्ट हो. अगर आपका वजन कम है और आप इसे जल्दी से जल्दी बढ़ाकर परफेक्ट बॉडी वेट पाना चाहते हैं तो आज मैं आपको ऐसे ही 2 ख़ास घरेलू उपचार बताने जा रहा हूं, जो आपका ये सपना पूरा कर सकते हैं ।
1. तरीका ;
खास घरेलू उपचार :
कुछ खास बातों का भी आपको ध्यान रखना चाहिए , ताकि बॉडी वेट में गिरावट नहीं आये ।
ये बातें भी मैं आपको उपचारों के बाद बताने वाला हूँ ।
इसलिए वजन बढाने के लिए ये 2 ख़ास घरेलू उपचार और ये ख़ास बातें ध्यान से पढिय़े ताकि आपको इनका पूरा पूरा फायदा मिल सके ।
दोस्तों तेजी से वजन बढ़ाने के लिये बादाम का यूज़ बहुत कारगर होता है ।
![]() |
- वजन बढ़ाने के लिये आपको 7 बादाम के दाने दूध में उबालकर पीने चाहिए ।
- इसके लिए आप ऐसा कीजिए कि 7 बादाम लेकर उनको थोड़ा सा कूट लीजिये या मिक्सी में डालकर मोटा मोटा पीस लीजिये ।
- अब 1 ग्लास दूध गर्म होने रखिये और इसमें ये पिसे हुए बादाम डाल दीजिये।
- साथ ही स्वाद के लिए जितनी चीनी आप डालना चाहें उतनी चीनी डाल लीजिये ।
- अब आपको इस दूध को खूब अच्छी तरह उबालना है ।
- आप इसे 5-7 मिनट तक खूब अच्छी तरह धीमी आंच पर उबालिए ।
- 5-7 मिनट उबलने पर बादाम वाला ये दूध पीने के लिए तैयार हो जाता है ।
- आपको बादाम वाला ये दूध रोजाना सुबह और रात को पीना है ।
सुबह सुबह खाली पेट 1 ग्लास और रात को सोने के पहले 1 ग्लास बादाम का दूध बनाकर आपको पीना है ।
![]() |
इस प्रयोग को चालू करने के 7 दिन के अन्दर ही 2 से 3 किलो तक वजन बढ़ जाता है । इस प्रयोग को किसी भी मौसम में किया जा सकता है । इसे 2 महीने तक आप लगातार भी यूज़ कर सकते हैं और मनचाहा वजन पा सकते हैं ।
क्यूंकि बादाम में प्रोटीन, आयरन, फैट, मिनरल्स और विटामिन A, B और E बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं ।
बादाम में जो फैट पाया जाता है वो सेहत के लिए अच्छा होता है । इसलिए इसे गुड फैट भी कहते हैं ।
बादाम में मौजूद यही गुड फैट, प्रोटीन, आयरन और फाइबर के साथ मिलकर वजन बढाने में बहुत तेजी से हैल्प करता है । बादाम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी ठीक कर देता है जिससे बॉडी प्रोटीन, फैट और अन्य पोषक तत्त्वों को पूरी तरह यूज़ करने लग जाती है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है ।
दुध का सेवन ;
वजन बढाने के लिए दूध के बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है । दूध अपने आप में पूरा भोजन ही है ।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी खूब होते हैं । इन तीनों चीज़ों का कॉम्बिनेशन वजन बढाने में बेहद मदद करता है ।
2. तरीका ;
वजन बढ़ाने के मोस्ट इफेक्टिव तरीका ;
अब मैं आपको वजन बढ़ाने के लिये एक और मोस्ट इफेक्टिव घरेलू उपचार बताने जा रहा हूँ. दोस्तों, वजन बढ़ाने के लिये दही का सेवन भी एक बहुत ही असरदार इलाज है. वजन बढ़ाने के लिये दही की लस्सी बनाकर पीनी चाहिये. इसके लिए आप ताजा जमाया हुआ मीठा दही काम में लेंगे तो सबसे अच्छा रहता है ।
- 200 ग्राम दही को आप मिक्सी में डालिए ।
- इसमें आप 2 चम्मचचीनी भी मिला लीजिये ।
- अब मिक्सी में इस दही कोआप अच्छी तरह फेंट लीजिये । बस आपकी वजनबढाने की दवा 2 मिनट में ही बनकर तैयार हो जाएगी ।
आपको दही की इस मीठी लस्सी को रोजाना दिन में 2 बार पीना चाहिए ।
प्रयोग ;
आप इसे 1 बार सुबह नाश्तेके बाद और एक बार दोपहर का खाना खाने के 1 घंटे बाद पी सकते हैं ।
दही की इस मीठी लस्सी को रोजाना लगातार दिन में 2 बार पीने से 15 दिनों में ही वजन में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो जाती है ।
आप इस प्रयोग को 1 महीने तक कर सकते हैं । इससे बॉडी वेट तेजी से बढ़कर एक अच्छा सुडौल शरीर जल्दी ही मिल जाता है ।
बच्चों का वजन :
वजन बढाने के लिए बच्चों को ये लस्सी दिन में 1 बार ही पिलानी चाहिए ।
दही दूध से बनता है इसलिए दही में दूध के गुण तो होते ही है लेकिन दही बनने पर इसमें कुछ और खास गुण भी पैदा हो जाते हैं जो वजन बढाने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं ।
दही में विटामिन्स कीमात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है । इसमें जो प्रोटीन होता हैवो बेस्ट क्वालिटी का होता है । साथ ही इस में कैल्शियम भी खूब होता है जो मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है । दही पचता बहुत जल्दी है और तुरंत ताकत भी देता है ।
ये पाचन तंत्र को ठीक कर देता है, पूरी बॉडी में पोषक तत्त्वों के बैलेंस को मेंटेन करता हुआ वजन को तेजी से बढाता है ।
कुछ खास बातें ;
अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ वजन बढ़ाने के बारे में वो खास बातें जिनको जानना बहुत जरूरी है ताकि वजन बढ़ जाए और फिर दोबारा कम नहीं हो ।
वज़न बढ़ाने के लिये ऐसी चीज़ें ज़्यादा मात्रा में खानी चाहिये जिनमें कैलोरीज़ ज्यादा होती हैं ।
इसके लिये मूंगफली, बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, तेल,अलसी, नारियल, फ्रूट जूस, दूध और दूध से बनी चीज़ें खूब खानी चाहिये ।
- पानी पीने में एक बात का ख़ास ख़याल रखना चाहिये ।
खाना खाने के 1 घंटा पहले और बाद तक पानी नहीं पीना चाहिये । इससे खाना ठीक से पचने लगता है और पूरे पोषक तत्त्व शरीर को मिलने लगते हैं और वज़न बढ़ने लगता है ।
जिन चीज़ों में प्रोटीन ज्यादा होता है ऐसी चीज़ें खूब खानी चाहिये ।
सभी दालों में और सोयाबीन में प्रोटीन खूब होता है । इसलिये दालें और सोयाबीन खूब खाना चाहिये ।
साथ में अगर सीजनल वेजीटेबल भी खा रहे हों तो दाल और सोयाबीन पहले खाने चाहिये और उसके बाद सीज़नल सब्जियां खानी चाहिये ।
प्रोटीन ;
इससे प्रोटीन पहले पचकर शरीर को मिल जाता है और वज़न बढाता है ।
जिन लोगों को अपना वज़न बढ़ाना होता है उन लोगों को दिन में केवल 2 बार की बजाय 5 से 6 बार तक खाना चाहिये ।
Diet chart ( चार्ट ) ;
![]() |
आप अपनी सुविधा के हिसाब से एक चार्ट बना सकते हैं कि कौन कौन से टाइम पर आपको वजन बढाने वाली क्या क्या चीज़ें खानी है और कितनी कितनी मात्रा में खानी हैं ।
इस डाईट चार्ट को आप तब तक फॉलो करें जब तक कि आप इन रेमेडीज का यूज़ कर रहे हैं । इससे आपका वज़न अपने आप ही बढ़ने लगेगा ।
अच्छी नींद लें :
![]() |
वज़न बढ़ाने के लिये अच्छी नींद लेना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इससे शरीर के सारे सिस्टम्स रिलैक्स होकर फिर अच्छी तरह से काम करने लगते हैं । इससे वज़न तेज़ी से बढ़ने लगता है ।
गर्भ में तो बच्चे के पूरे शरीर का डवलपमेंट ही नींद में ही होता है । आप सोचकर देखिये ये कितनी बड़ी बात और महत्त्वपूर्ण बात है ।
कहने का मतलब ये है कि नींद हमारे शरीर की ग्रोथ में शुरू से ही इम्पोर्टेंट रोल प्ले करती है इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद बॉडी के सही विकास के लिए बहुत जरूरी है ।
ऐसा करने पर तेजी से वेट गेन होने लगता है ।
भुजंगासन करें :
![]() |
| Bhujangasana |
योग वज़न बढ़ाने में बहुत मदद करता है । इसके लिये भुजंगासन और वज्रासन सबसे अच्छे माने जाते हैं । भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाइये, हाथ अपनी बॉडी के दोनों ओर रखिये और सांस लेते हुए अपनी नाभि से ऊपर की पूरी बॉडी को ऊपर उठाइये ।
पूरा ऊपर आकर सांस पूरी अन्दर भरकर रोक लीजिये । इस पोजीशन में थोड़ी देर रहिये और फिर सांस छोड़ते हुए वापस लेट जाइए । इसे भुजंगासनकहते हैं ।
- आप इसे 10 बार तक कर सकते हैं ।
वज्रासन ;
वज्रासन खाना खाने के तुरंत बाद किया जाता है । वज्रासन करने के लिए आप अपने दोनों घुटने मोड़कर पैरों पर बैठ जाइए । इस पोजीशन में आप जितनी देर आसानी से बैठे रह सकें उतनी देर बैठना चाहिए ।
ये पाचन तंत्र को बिलकुल ठीक कर देता है । इसके साथ ही कपालभाति प्राणायाम भी ज़रूर करना चाहिये । ये दोनों योगासन और कपालभाती प्राणायाम आप अपने लोकल योग ट्रेनर से सीखकर करें तो ये आपका वजन बढाने में तेजी से मदद करेगा ।
चेतावनी :
स्मोकिंग यानि धूम्रपान बिल्कुल नहीं करना चाहिये और शराब भी नहीं पीनी चाहिये । इन सब चीज़ों के सेवन से हमारी बॉडी का मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है, विषैले तत्त्व शरीर में जमा होने लग जाते हैं, जिससे सेल्स को ऑक्सीजन ठीक से नहीं मिल पाती और बॉडी के हर अंग तक पोषक तत्त्व पहुंचना बहुत कम हो जाते हैं ।
इस तरह ये हैल्थ को खराब करती हैं और वज़न नहीं बढ़ने देती ।
इसलिए अगर आप सीरियसली और परमानेंटली वजन बढ़ाना चाहते हैं तो स्मोकिंग और शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए ।
व्यायाम करें :
![]() |
- बहुत ज़्यादा कसरत करना, मानसिक तनाव होना ।
- खाना पचाने की शक्ति अच्छी नहीं होना ।












If you have any Doubt, Please let me know