पुपरी न्यूज :
खाना बनाने के क्रम में शनिवार की देर शाम बेदौल गांव में नागेश्वर मंडल की पत्नी 35 वर्षीया पूनम देवी झुलस गई । उसे एफआरयू पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
डॉ . सुनील कुमार ने बताया कि महिला का शरीर 80 प्रतिशत जल चुका था । शाम 6:25 बजे उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था ।
उसका इलाज तुरन्त शुरू कर दिया गया लेकिन 6:35 बजे उक्त महिला की मौत हो गई । चिकित्सक ने बताया कि उसने जख्मी के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है । परिजन ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस लीक होने से आग उसके शरीर मे पकड़ लिया । किसी तरह आग पर काबू पाकरजख्मी को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था । ( ए.सं. )
रसोई गैस लीक होने का खतरा अब बढ़ रहा है , आप लोग से निवेदन है की कृपया संभाल के काम करे धन्यवाद !



If you have any Doubt, Please let me know