जिन बूढ़े लोगों ( बड़ी आयु वाले लोगों ) को काफी ज्यादा खांसी आती हो , उन्हें ध्रुमपान नहीं करना चाहिए । इसके साथ ही उन्हें तत्काल डाक्टरी सहायता भी लेनी चाहिए । यदि उनमें जवानी में तपेदिक के लक्षण दिखाई दिये हो या कभी खांसी में खून आया हो तो उन्हें तपेदिक हो सकता है ।
यदि बड़ी आयु वाले लोगों को खांसी होने के साथ - साथ घरघराहट या सांस लेने में कठिनाई होती हो ( दमा ) , या उनके पांव भी सूज जाते हो तो उन्हें हदय रोग हो सकता है ( अगला पृष्ठ देखिए ) ।



If you have any Doubt, Please let me know