गठिया के कुछ घरेलू उपचार | Arthritis. joint inflammation

 

गठिया के कुछ घरेलू उपचार
गठिया ( पीड़ादायक , ज्वलनशील जोड़ )

बड़ी आयु वाले ( बूढ़े ) लोगों के दीर्घकालीन ( चिरकारी ) पीड़ादायक जोड़ों या गठिया का पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता । फिर भी , निम्नलिखित करने से कुछ आराम मिलता है :

आरामः 

  •         संभव हो तो ऐसे कठिन परिश्रम / व्यायाम से बचें जिसके कारण दुखते जोड़ों को तकलीफ होती हो । यदि गठिया से बुखार भी हो तो दिन में सोने से आराम पहुंचता है ।
  •     गर्म पानी में भीगे कपड़े की सेंक करने से या उसे दुखते जोड़ों पर रखने से भी लाभ होता है ।
  • एस्प्रीन पीड़ा से राहत दिलाती है । दूसरी सामान्य पीड़ा की दवा की खुराक से गठिया की पीड़ा के लिए एस्प्रीन की खुराक अधिक होती है । दिन में 4 से 6 बार तीन - तीन गोलियां लें । यदि आपके कान बजने लगें तो गोलियों की मात्रा घटा दें । 
  • एस्प्रीन के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से बचने के लिए इन गोलियों को दूध , भोजन , बाइकार्बोनेट आफ सोडा अथवा काफी ज्यादा पानी के साथ लें ।
व्यायाम :
थोडा - सा सरल व्यायाम करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पीड़ादायक जोड़ों की सामान्य हरकत बनी रहती है और सामान्य हरकत बनाए रखने और बढ़ाने में भी मदद मिलती है । यदि केवल एक ही जोड़ में सूजन है और वह गर्म लगता है तो वह संभवतया किसी छूत के कारण है । ( विशेष रूप से यदि साथ में बुखार भी है ) । पैनसिलीन जैसी किसी प्रतिजीवाणु दवा का प्रयोग करें और संभव हो तो किसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सलाह लें ।
          यदि छोटी आयु के लोगों या बच्चों को पीड़ादायक जोड़ों की शिकायत हो तो ये गठिया का बुखार या तपेदिक ( पृष्ठ सं 051 ) जैसी किसी अन्य गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.