मेडागास्कर । एजेंसी
मेडागास्कर के मट से मछली के शिकारियों के हाथ बड़ी ही दुर्लभ चीज लगी । दरअसल , शार्क का शिकार करने पहुंचे शिकारियों के फेंके जाल में डायनासोर काल की एक कोएलैकेंथ मछली फंस गई । जिसे उन्होंने खींचकर बाहर निकाला ।
हिंद महासागरमें बसे मेडागास्करके तट पर जिंदा पकड़ी गई इस मछली को विलुप्त करार दिया जा चुका है ।
इसके चार पैर हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि मछली की यह प्रजाति डायनासोर के समय की है और करीब 42 करोड़ साल पुरानी है ।
इस मछली को साल 1938 तक विलुप्त ही माना जाता था ।
इसे जिंदा देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं । मछली के 8 पंख हैं । यही नहीं इस मछली के विशाल शरीर पर विशेष धारियां भी बनी हुई हैं ।
विशेषज्ञों के अनुसार , शिकारियों ने जिलनेट से इस मछली को पकड़ा है , ये विशाल नेट समुद्र में काफी गहराई तक जाकर मछली को फंसा लेते हैं ।



If you have any Doubt, Please let me know