सिडनी ( ऑस्ट्रेलिया ) | एजेंसी
महासागर में 5000 फुट नीचे पाया गया
वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर की गहराइयों में प्लूटोनियम का ऐसा आइसोटोप खोज निकाला है जो कि हमारे सौरमंडल से भी कहीं ज्यादा पुराना है ।
ऑस्ट्रेलियन न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन के वैज्ञानिकों कादावा है कि उन्हें प्रशांत महासागरकी गहराई में बहुत ही कम पाया जाने वाला प्लूटोनियम -244 मिला है , जो हमारे सौरमंडल के निर्माण से भी ज्यादा पुराना है । इस प्लूटोनियम की खोज प्रशांत महासागर में की गई है ।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अंतरिक्ष में करोड़ों साल पहले हुई ज्वलंत खगोलीय घटनाओं के अवशेष हैं । वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह घटना करीब 4.5 अरब साल पहले हुई थी , जबकि हमारे सौरमंडल का निर्माण भी नहीं हुआ था।
ऐसा पहली बार है जब इस तरह का प्रमाणिक पदार्थ वैज्ञानिको के हाथ लगा है । दरअसल , प्लूटोनियम का यह आइसोटोप रेडियोधर्मी है । विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से इस आइसोटोप की जांच की गई । जांच के दौरान साक्ष्य मिले कि यह प्लूटोनियम एक ज्वलंत खगोलीय घटना के दौरान बना होगा ।
शोधकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लूटोनियम को प्रशांत महासागर के तल के 5000 फुट नीचे पाया गया है । प्लूटोनियम का यह आइसोटोप रेडियोधर्मी है जिसकी हाफ लाइफ करीब आठ करोड़ साल से ज्यादा है । इसकी डेटिंग तकनीक से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि यह सौरमंडल से भी पुराना है ।




If you have any Doubt, Please let me know