इस साल 1136.6 mimi दर्ज की गयी वर्षा , कई जगह डूबी कारें , जनजीवन हुआ अस्त - व्यस्त ;
ब्यूरो / एजेंसियां ) नयी दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है | दिल्ली में शनिवार दोपहर तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी , जो 46 वर्षों में सबसे अधिक और पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है . एयरपोर्ट के रनवे और कैंपस में पानी भर जाने के कारण तीन उड़ानों को रद्द कर दिया गया . साथ ही पांच विमानों का मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और अहमदाबाद कर दिया गया . शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव होने के कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ है °
कई जगहों पर कारें उतराती हुई नजर आयीं . दिल्ली एयरपोर्ट की कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी , जिसमें कैंपस में कारों को जलमग्न दिखाया गया . लोगों को एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए या तो पानी से गुजरते हुए या पानी से बचने के लिए ऊंचाई वाले स्थानों पर खड़े हुए भी देखा गया . भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 1975 के मॉनसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी . इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़े को पार कर गयी है और मॉनसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है .
दिल्ली में पिछले दस साल में अधिक बारिश
वर्ष बारिश ( mm )
2011 636.0
2012 544.0
2013 876.0
2014 370.0
2015 505.5
2016 524.7
2017 641.3
2018 762.6
2019 404.3
2020 576,5
2021 4136.6 ( अब तक )
2003 1850
सितंबर में ही 383.4 मिमी हुई वर्षा
दिल्ली में सितंबर महीने में ही अब तक 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी , जो 77 वर्षों में सबसे अधिक है इस साल सितंबर में हुई बारिश पिछले साल की तुलना मेंद सबसे कम रही.पिछले साल सितंबर में शहर में 20.9 मिमी बारिश हुई थी .
- दिल्ली में इस साल 13 जुलाई को मॉनसून आया , जो 19 साल में सबसे अधिक देरी से पहुंचा
- जुलाई 2003 के बाद से सितंबर महीने में हुई सबसे अधिक बारिश इस साल दर्ज की गयी



If you have any Doubt, Please let me know