दांतों और मसूड़ों की देखभाल - Gharelu Nukhshe

यह बच्चा मीठा बहुत पसंद करता है, लेकिन जल्दी ही यह बच्चा इन सब चीजों को नहीं खा सकेगा क्योंकि इसके मुंह में दांत ही नहीं रहेंगे ।

       दांतों और मसूड़ों की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण है , क्योंकि :

  1. भोजन को भली प्रकार चबाने और पचाने के लिए मजबूत और स्वस्थ दांत चाहिए । 
  2. पीड़ादायक छेद ( कैविटी सड़न के कारण दांतों में छेद ) और सूजे हुए मसूड़ों से दांतों की अच्छी देखभाल करके बचा जा सकता है । 
  3. स्वच्छता की कमी के कारण गंदे हुए दांत कई ऐसे रोग फैला सकते हैं जो पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं ।       मो. जियाउल्लाह शाह का कैहना है ,
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए तीन बातों का ख्याल रखना चाहिए :

1. मीठी चीजों का अधिक सेवन न करें । ज्यादा मीठी चीजें ( गन्ना , मिसरी पेस्ट्री , चीनी वाली चाय या कॉफी , सोडा या मीठे ठंडे शर्बत आदि ) दांतों को जल्दी खराब करती हैं ।


 यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चों के दांत स्वस्थ व मजबूत रहें तो उन्हें मीठी चीजें खाने की आदत मत डालिए ।

2. दांतों पर हर रोज अच्छी तरह ब्रश करें और हर मीठा खाने के बाद भी ब्रश जरूर करें । जैसे ही बच्चों के दांत आयें , उन पर अश करना शुरू कर दें । बाद में , बच्चों को अपने आप ब्रश करना सिखायें । इस बात का ध्यान रखें किवेठीकतरह से ब्रश कर रहे हैं या नहीं ।

दांतों पर ऊपर से नीचे क्री और ब्रश करें । 
एक तरफ से दूसरी तरफ में न करें ।
सभी दांतों को आगे . पीछे , ऊपर नीचे . हर तरफ से ब्रश करें ।


3. दांतों के ऊपर या पीने वाले पानी में फ्लोराइड डालने से दांतों में छेद नहीं बनते । कुछ स्वास्थ्य कार्यक्रम साल में एक या दो बार बच्चों के दांतों पर फ्लोराइड डालते हैं । यह सुनिश्चित करें कि जब आपके बच्चों को ऐसा मौका मिले तो वे अवश्य ऐसा करवाएं । 

         लेकिन फ्लोराइड युक्त दंत मंज न इस्तेमाल करें , क्योंकि पानी में पर्याप्त फ्लोराइड होता है अतिरिक्त फ्लोराइड की मात्रा होने पर फडलूओरोसिस नामक रोग हो सकता है जिसका कोई उपचार नहीं है । 

चेतावनीः 
            यदि फ्लोराइड की थोड़ी सी मात्रा से ज्यादा ली जाये तो वह विष के समान होती है । सावधानी से प्रयोग करें और इसको बच्चों की पहुंच से दूर रखें । 

        आंमला , संतरा , नीबू , अमरूद , अंकुरित चना , टमाटर आदि का प्रयोग करें । इन चीजों में मसूडों को मजबूत बनाने वाले विटामिन होते हैं । रागी और बाजरे में कैल्शियम होता है जो दांतों को मजबूत बनाता है । अपने आहार में दूध भी शामिल करें ।

यदि आपके पास बश नहीं है ।
इस तरह नीम के पेड़ की शाखा का प्रयोग करें :


यदि आपके पास टूथपेस्थ नहीं है तोः

नमक और बाइकार्बोनेट आफ सोडा की बराबर मात्रा लेकर मिश्रण बना लें । ब्रश को पहले गीला करें , फिर उस पर यह चूर्ण लगाकर उसे दांतों पर फेरें ।


दांतों को साफ करने के लिए नमक और बाइकार्बोनेट आफ सोडा भी टूथपेस्ट जितना ही लाभदायकहोता है । यदि आपके बाइकार्बोनेट आफ सोडा नहीं है तो सिर्फ नमक का इस्तेमाल करें

यदि किसी दांत में पहले से ही छेद होः


यदि आप चाहते हैं किछेद वाले दांत में पीड़ान हो और न ही वहां घाव हो तो मीठी चीजें नखायें हर और भोजन के बाद अच्छी तरह से ब्रश करें ।

   यदि संभव हो तो तुरन्त किसी दांत के विशेषज्ञ से मिलें । यदि आप जल्दी जायेंगे तो शायद वह दांत को साफ करके भर दे और तब सालों तक वह ठीक रहेगा ।

 आशा करता हूं ये जानकारी आप को और आप के परिवार को काफ़ी मदद मिलेगी इस आर्टिकल से कृप्या अपने दोस्तों और परिवार को भी शेयर करें, धन्यवाद !

भारत सरकार स्वाथ्य और परिवार कल्याण निर्माण भवन नई दिल्ली - 110011
Disclaimer: This story is auto - aggregated by a mobile dexktop program and has been created or edited by The Medical Time. Publisher : Education House

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

If you have any Doubt, Please let me know