![]() |
| Cataracts |
आंख के पीछे वाला दर्पण धुंधला हो जाता है, और यदि आप आंख में रोशनी डालें तो आंख का तारा सलेटी या सफेद रंग का दिखाई देता है । मोतियाबिंद बड़ी आयु वाले लोगों में आम है , लेकिन कभी - कभी यह शिशुओं को भी हो जाता है । मोतियाबिंद दवाओं से ठीक नहीं होता । आई ओ एल प्रतिरोपण वाली मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा से रोशनी वापिस आ सकती है ।
रतौंधी और शुष्क नेत्र प्रदाह ( जीरोसिस ) ( विटामिन ए की कमी )
यह रोग 2 से 5 वर्ष के बच्चों में बहुत होता है । यह रोग विटामिन ' ए ' वाले आहारों को कम मात्रा में खाने से होता है । यदि शुरू में इसकी पहचान करके इलाज न किया जाये तो बच्चा इसके कारण बच्चा अंधा हो सकता है ।
इनके लक्षण :
- शुरू में बच्चे को केवल रतौंधी होती है । वह अंधेरे में उतनी अच्छी तरह से नहीं देख सकता जितनी अच्छी तरह से दूसरे लोगों को दिखाई देता है ।
- तब उसकी आंखें शुष्क होने लगती हैं ( जोरोसिस ) । आंखों का सफेद हिस्सा अपना रंग खोना शुरू कर देता है और उस पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं ।
- आंखों में छोटे - छोटे बुलबुले ( धब्बों का चकत्ता ) बन सकते हैं ।
- जैसे - जैसे रोग बढ़ता जाता है , स्वच्छमंडल भी शुष्क और रंगहीन बनता जाता है और उसमें छोटे - छोटे गड्ढे से बन जाते हैं ।
- तब जल्दी ही स्वच्छमंडल नर्म हो सकता है , या फूल सकता है , या फट भी सकता है । प्रायः आंखों में पीड़ा नहीं होती । दृष्टिहीनता छूत के कारण या दूसरी किसी क्षति के कारण हो सकती है ।
- शुष्क नेत्र प्रदाह ( जीरोसिस ) उस समय शुरू होता है या गंभीर रूप धारण करता है जब बच्चों को दस्त , काली खांसी या क्षयरोग जैसा कोई दूसरा रोग भी हो । सभी बीमार और कम वजन वाले बच्चों की आंखों की जांच करें ।
- संभव हो तो शिशुओं को 2 वर्ष तक स्तनपान करायें ।
- 6 मास की आयु के बाद शिशु को विटामिन - ' ए ' वाले ऊपरी आहार भी देने शुरू कर दें जैसे कि गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां , पीले और लाल रंग के फल और सब्जियां । संपूर्ण दूध , अण्डे , जिगर और गुर्दो में भी काफी मात्रा में विटामिन - ' ए ' होता है ।
- यदि बच्चे को ये आहार नहीं मिलते या उसमें रतौंधी या जीरोसिस के लक्षण प्रकट होने लगे हैं तो उसे हर 6 माह में एक बार विटामिन - ए के 2 लाख यूनिट वाले कैप्सूल ( 60 मि.ग्रा . रेटिनोल ) दें । 6 मास से कम आयु वाले शिशु को ये कैप्सूल न दें ।
- यदि स्थिति पहले से ही गंभीर हो चुकी हो तो बच्चे को 200,000 यूनिट का विटामिन ' ए का कैप्सूल दें । एक सप्ताह में आंखें ठीक न हों तो दूसरा कैप्सूल दें ।



Ek dam sahi jankari
ReplyDeleteIf you have any Doubt, Please let me know