गलशोथ के घरेलू उपचार, लक्षण, कारण इलाज - टांसिल - Mups, Unstable angina

 

गलशोथ के घरेलू उपचार


गलशोथ और टांसिल (तुण्डिकाशोध)

        ये समस्याएं प्रायः सामान्य जुकाम से शुरू होती है । गला लाल हो सकता है और बच्चे को निगलते समय कष्ट हो सकता है । टांसिल ( गले के पीछे प्रत्येक ओर लसीकाग्रंथि ( लिम्फ नोड ) में सूजन दिखाई देती है ) का आकार बड़ा और कष्टदायी हो सकता है अथवा पीच निकल सकता है । बुखार 1040 फा . तक हो सकता है ।

उपचार :
  • नमकीन पाली से गरारा करें ( एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक )
  • बुखार और दर्द के लिए पेरासीटामोल लें ।
  • यदि दर्द और बुखार अचानक होता है या 3 दिन से अधिक रहता है तो आगे के पृष्ठ पढ़े ।
  • यदि बच्चे को प्रायः टांसिल - शोथ होता है तो डाक्टर की सलाह लें ।
भैंगापन click दूर करें

गलशोथ और आमवात ज्वर का खतरा ।

गलशोथ मे जो प्रायः सामान्य जुकाम और फ्लू से होता है , एंटीबायोटिक दवाइयां नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इनसे कोई लाभ नहीं होगा । गरारे करें और एसिटामिनोफेन लें ।
          तथापि , एक प्रकार गलशोथ का जिसे स्ट्रेप श्रोट कहते हैं , पेनिसिलीन से इलाज किया जाना चाहिए । यह बच्चों और युवाओं में आम है । यह प्रायः गले में तेज दर्द और खांसी के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते । मुंह के अन्दर का भाग और टांसिल लाल हो सकते हैं और जबड़े के नीचे लसीका ग्रंथियों में सूजन आ सकती है और वे नरम हो सकती है । पेनिसिलीन 10 दिन तक दे । यदि पेनिसिलीन शुरू में दी जाए और 10 दिन तक जारी रखी जाए तो आमवात ज्वर होने की कम सम्भावना होती है । ऐसे लक्षणों वाले बच्चे को अन्य लोगों से अलग खाना चाहिए और अलग सोना चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी यह न हो ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.