लोगों में विश्वास कैसे बढ़ाएं ? आइए जानते हैं । how to build trust in people?

 ऐसे बढ़ाएं लोगों में विश्वास अपनाए ये टिप्स


हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सकारात्मक और स्वस्थ परिवेश में बड़े हुए थे । परिणामस्वरूप हमारे लिये लोगों पर विश्वास करना और उस विश्वास को व्यक्त करना ज़्यादा आसान रहा । परंतु हमें एहसास है कि हर व्यक्ति को सकारात्मक पालन - पोषण का लाभ नहीं मिलता है । ज्यादातर लोगों को यह सीखने की ज़रूरत होती है कि दूसरों में आस्था कैसे रखी जाये । दूसरों में आस्था रखने के लिये इन सुझावों को आजमायें ।

उनके सफल होने से पहले उनमें विश्वास करें

 क्या आपने कभी देखा है कि जब कोई टीम जीतने लगती तो बहुत से लोग उसका समर्थन करने लग जाते हैं । सैन डियेगो में दो साल पहले यही हुआ , जब चार्जर्स ने अपना डिवीज़न जीता और फिर अपने सारे मैच जीतकर वे सुपर बाउल में पहुंचे । पूरा शहर पागल हो गया था आप टीम के लाइटनिंग बोल्ट के प्रतीकचिन्ह को हर जगह देख सकते थे : लोगों के घरों पर , कारों की पिछली खिड़कियों पर , शर्ट की पिन पर । जब चार्जर्स सफलता के शिखर पर थे , उस दौरान स्थानीय रेडियो स्टेशन के जेफ़ और जेर ने एक बड़ा घटनाक्रम प्रायोजित कर सैन डियेगो के लोगों को एक सुबह स्टेडियम में एकत्रित होने का आमंत्रण दिया । उनकी योजना यह थी कि जो लोग आयेंगे , उन्हें वे टीम के रंग की टी शर्ट पहनाकर पार्किंग लॉट में विशाल लाइटनिंग बोल्ट के आकार में खड़ा कर देंगे । इसके बाद वे एक हेलिकॉप्टर से उनकी तस्वीर खींचेंगे और अगली सुबह उसे अख़बार में छपवा देंगे । यह काम करने के लिये दो हज़ार लोगों की ज़रूरत थी , परंतु उन्हें इतने ज़्यादा लोगों के आने की आशा नहीं थी । उनके आश्चर्य की कल्पना कीजिये , जब इतने ज़्यादा लोग आ गये कि उनकी टी शर्ट्स ख़त्म हो गई और अंत में उन्हें " मानवीय बोल्ट " के चारों तरफ़ अतिरिक्त लाइनेंल लगानीपड़ी । यह इतनी बड़ी घटना थी कि कुछ समाचार एजेंसियों ने खबर को राष्ट्रीय समाचारों में प्रसारित करवा दिया ।  

        हर व्यक्ति विजेता को पसंद करता है । उन लोगों में आस्था रखना आसान है , जिन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया है । प्रतिभा सावित होने से पहले लोगों पर विश्वास करना ज्यादा मुश्किल होता है । परंतु यही लोगों को उनकी क्षमता तक पहुँचने की प्रेरणा देने की कुंजी है । आपको लोगों के सफल होने से पहले उन पर विश्वास करना होगा । और कई बार तो उससे भी पहले , जब उन्हें खुद पर विश्वास हो । फ्रांसीसी लेखक और नैतिकतावादी जोसेफ़ जोबर्ट ने कहा था , " कोई भी तब तक आस्था नहीं दे सकता , जब तक आस्था उसके पास न हो । लोगों को राजी वही कर सकता है , जो पहले खुद राज़ी हो । " आप लोगों को खुद में विश्वास करने के लिये राज़ी कर सकें , इससे पहले आपको उनमें आस्था रखने की ज़रूरत होती है।

       आपके जीवन में कुछ लोग खुद पर विश्वास करने के लिये व्याकुल हैं , परंतु उन्हें सफलता की बहुत कम आशा होती है । जब आप उनके संपर्क में आयें , तो प्रथम विश्व युद्ध के फ्रांसीसी हीरो मार्शल फर्डिनन्ड फ़ोक के सूत्रवाक्य को याद कर लें : “ स्थितियाँ निराशाजनक नहीं होती हैं ; सिर्फ ऐसे लोग होते हैं , जो उनके बारे में निराश हो चुके हैं । " हर व्यक्ति के भीतर महानता के बीज होते हैं , भले ही वे वर्तमान में सुप्त अवस्था में हों । परंतु जब आप लोगों में विश्वास करते हैं , तो आप उन बीजों को पानी देते हैं और उन्हें पनपने का अवसर देते हैं । हर बार जब आप उनमें अपनी आस्था प्रदर्शित करते हैं , तो आप जीवनदायी जल , ऊष्मा , भोजन और प्रकाश दे रहे हैं । और अगर आप अपने विश्वास के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन देना जारी रखेंगे , तो ये लोग कुछ समय में फलने - फूलने लगेंगे ।

कौशल साबित होने से पहले लोगों पर विश्वास करना उन्हें उनकी क्षमता तक पहुंचने की प्रेरणा दीजिए।

     जब लोग अच्छा काम करें, तो अकेले में और सबके सामने उनकी तारीफ़ करें । उन्हें बतायें कि आप उनके सकारात्मक गुणों और योग्यताओं की कितनी प्रशंसा करते हैं । और जब भी आपको उनके परिवार तथा करीबी मित्रों के सामने उनकी प्रशंसा करने का अवसर मिले , तो वह अवसर न छोड़ें । 

उनके अतीत की सफलताओं की सूची गिनायें ।

   लोगों की शक्तियों पर ज़ोर देने के बाद भी उन्हें यह दिखाये जाने के लिये अतिरिक्त प्रोत्साहन की ज़रूरत हो सकती है कि आप उनमें विश्वास करते हैं। इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है। मैरी के एश कहती हैं , " हर व्यक्ति के गले में एक अदृश्य बोर्ड लटक रहा है , जिस पर लिखा है , ' मुझे महत्वपूर्ण अनुभव कराओ ! ' लोगों के साथ काम करते समय इस संदेश को कभी न भूलें। " ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि लोगों को अतीत की सफलताओं की याद दिलाने में उनकी मदद की जाये । डेविड और गोलियाथ की कहानी एक आदर्श उदाहरण है , जो बताती है कि हर व्यक्ति में अतीत की सफलताओं को पहचानने और उनसे आत्मविश्वास हासिल करने की स्वभाविक योग्यता नहीं होती है। कुछ लोगों को मदद की जरूरत होती है।  

अगर आप दुसरों को यह दिखा सकें कि उन्होंंने अतीत में कितना अच्छा काम किया है और यह देखने में उनकी मदद कर सकें कि उनके अतीत की विजयों ने उनकी भावी सफलता का रास्ता बनाया है , तो वे कर्म करने में अधिक सक्षम होंगे । अतीत की सफलताओं की सूची बनाने से लोगों को खुद पर भरोसा करने में मदद मिलती है ।

जब हमलोग विजय की आशा करते हैं ,तो

  1. वे सफल के लिए त्याग करते हैं।
  2. वे जीतने के तरीके खोजते हैं।
  3. वे ऊर्जावान बन जाते हैं।
  4. वे योजना पर चलते हैं।
  5. वे टीम के दुसरे सदस्यों की मदद करते हैं।
जब हमलोग हार की आशा करते हैं, तो

  1. वे कम से कम देते हैं।
  2. वे बहाने की तालाश करते हैं।
  3. वे थक जाते हैं।
  4. वे योजना पर चलना छोड़ देते हैं।
  5. वे दुसरो को चोट पहुंचाते हैं।
दूसरों को यह विश्वास दिलाने के लिये कि वे जीत सकते हैं , उन्हें छोटी सफलतायें हासिल करने की स्थिति में रख दें । उन्हें ऐसे काम करने या ऐसी ज़िम्मेदारियाँ लेने के लिये प्रोत्साहित करें , जिनके बारे में आप जानते हों कि वे उन्हें अच्छी तरह से निभा सकते हैं । और उन्हें वह सहयोग दें , जिसकी उन्हें सफल होने में ज़रूरत हो । जैसा ग्रीक वक्ता डेमोस्थनीज़ ने कहा था , छोटे अवसर अक्सर महान कामों की शुरुआत होते हैं । " समय के साथ जब उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा , तो वे अधिक मुश्किल चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास तथा दक्षता से करेंगे और इसका कारण यह होगा कि उन्होंने एक सकारात्मक ट्रैक रिकॉर्ड बना लिया है ।

जीवन के एक नये स्तर की आशा करें ।

जर्मन राजनेता कॉनरेड एडेनॉर ने कहा था , “ हम सब एक ही आसमान के नीचे रहते हैं , परंतु हमारे क्षितिज एक से नहीं होते । ” एक प्रभावकर्ता के रूप में आपका लक्ष्य यह है कि आप वर्तमान परिस्थितियों से ऊपर देखने और बड़े सपने देखने में दूसरों की मदद करें । जब आप लोगों में आस्था रखते हैं , तो आप उनके क्षितिजों का विस्तार करते हैं और उन्हें जीवन के एक बिलकुल नये स्तर पर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हैं ।

लोगों में आस्था रखना चाहिए।

  • कोई शक्ति खोजेंकिसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचें , जिसे प्रोत्साहित करना आप पसंद करें । उस व्यक्ति की कोई शक्ति खोजें और उसे इसके बारे में बतायें । उसके साथ संवाद का प्रयोग उस व्यक्ति में आत्मविश्वास अभिव्यक्त करने के अवसर के रूप में करें 
  • अतीत की सफलताओं पर भविष्य बनायेंअगर आप निकट भविष्य में किसी को कोई मुश्किल काम सौंपना चाहते हैं , तो उसकी पिछली सफलताओं को याद करने में कुछ समय लगायें । फिर जब आप उस व्यक्ति से मिलें , तो अतीत की उन सफलताओं की समीक्षा करें । ( अगर आप इस प्रक्रिया से गुज़रते हैं और आपको अतीत की कोई सफलता याद नहीं आती , तो इसका मतलब यह है कि आपने उस व्यक्ति को ठीक से नहीं जाना है । उसे बेहतर जानने के लिये इकट्ठे कुछ समय गुज़ारने की योजना बनायें। )
  • पराजय से उबरने में दूसरों की मदद करें । अगर आपके सहयोगी , मित्र , कर्मचारी या परिवार के किसी सदस्य ने हाल ही में किसी तरह की पराजय झेली है , तो उसके साथ इस बारे में बातें करने के लिये कुछ समय निकालें । उन्हें अपने मन की पूरी भड़ास निकालने दें और जब वे ऐसा कर लें , तो यह स्पष्ट कर दें कि आप उन्हें महत्व देते हैं और अब भी उनमें प्रबल विश्वास करते हैं ।
  •  तत्काल शुरू करें । अगली बार जब आप अपने संगठन में नये लोगों को भर्ती करें , तो उनसे संबंध बनाना तत्काल शुरू करें । तब तक इंतज़ार न करें , जब तक कि वे सफलता हासिल करके अपनी क़ाबिलियत साबित न कर दें । इससे पहले कि वे आपको परिणाम दें , उनमें और उनकी योग्यताओं में अपनी आस्था बार - बार प्रदर्शित करने का संकल्प लें । आप यह देखकर खुश हो जायेंगे कि वे आपकी सकारात्मक आशाओं पर खरे उतरने के प्रबल इच्छुक हैं ।
अगर आप के मन में कोई सवाल है तो हम से सेयर कर सकते हैं कमेंट किजीये ।


Md Ziyaullah Shah

Disclaimer: This story is auto - aggregated by a mobile dexktop program and has been created or edited by The Medical Time. Publisher : Education House


Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

If you have any Doubt, Please let me know